Home उत्तर प्रदेश आयुर्वेद विधा से संचालित तीन चिकित्सालयों का निरीक्षण

आयुर्वेद विधा से संचालित तीन चिकित्सालयों का निरीक्षण

जांच समिति ने निरीक्षण के दौरान सभी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
BHADOHI NEWS: डीएम के निर्देश पर जनपद में आयुर्वेद विधा से संचालित होने वाले चिकित्सालयों और दवा प्रतिष्ठानों की जांच के लिए गठित की गई समिति ने गुरुवार को चैरी बाजार में स्थित तीन चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जांच के दौरान गठित समिति द्वारा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान गठित जांच समिति में चिकित्साधिकारी डॉ.बृजराज पटेल, चिकित्साधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे। जहां समिति ने चैरी बाजार के डॉ.नसीम मेमोरियल चिकित्सालय, लाल चिकित्सालय एवं लक्ष्मी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। जहां पर रखे गए दवाओं की गहनता से जांच पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय ने आयुर्वेद से संबंधित सभी चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी आयुर्वेद चिकित्सक मरीजों को आयुर्वेदिक मेडिसिन ही चलाएंगे। आयुर्वेद के चिकित्सकों को आईवी ड्रीप या वेंस इंजेक्शन को नहीं लगाने की हिदायत दी गई। वही चेतावनी दी गई कि नियमों का कड़ाई से पालन करें। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लघंन होता पाया गया तो संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चिकित्साधिकारियों के जांच के दौरान उन चिकित्सकों के यहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।