PRATAPGARH NEWS: आम तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मुस्तफाबाद में सोमवार को आम तोडने के विवाद को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हो गयी। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के राजकुमार का आरोप है कि उनके बाग में आम तोड़ रहे बच्चों को मना किया तो उनके नाराज परिजन लाठी डंडा लेकर पहुंच गये और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जमकर मारापीटा। गंभीर चोट लगने से राजकुमार पुत्र सूर्यबली घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन उसे सांगीपुर सीएचसी ले आये। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।







