स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले शिवमूर्ति दूबे का योगदान अविस्मरणीय : भगवती प्रसाद चौधरी
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) महापुरुषों के आदर्शों से ही राष्ट्र का भविष्य मजबूत होगा। यह उद्गार बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी शिवमूर्ति दूबे की 116वीं जयंती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाए गए कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श और त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि महापुरुषों के विचार और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि उस जमाने में उपरौध क्षेत्र में शिक्षा की एक ज्योति जलाई गई जिससे उपरौध क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में शैक्षणिक विकास हुआ। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास एवं भूगोल का अध्ययन करने से तस्वीर साफ है कि असली राष्ट्रभक्ति क्या होती है। आज के राष्ट्रभक्ति की परिभाषा उससे बहुत पीछे है। इसलिए स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। हमें उस दौर में स्व. दूबे जी के स्वतंत्रता संग्राम के योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी पं. शिवमूर्ति दूबे के जीवन वृतांत की पुस्तिका का लोकार्पण करते हुए कहा कि शिवमूर्ति दूबे ने आजादी के आंदोलन के साथ ग्रामीण समाज के संगठन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्व. दूबे जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका योगदान सदैव उल्लेखनीय एवं स्मरणीय रहेगा। कांग्रेस नेता छोटे खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। विशेष अतिथि शिवशंकर चौबे ने कहा कि स्व. दूबे उपरौध क्षेत्र ही नहीं समूचे मीरजापुर के महानायक रहे। समाजवादी पार्टी के नेता मझवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ ने कहा कि देश को स्वतंत्र भारत बनाने में स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका थी। असली राष्ट्रभक्ति स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारों की भूमिका महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। सीनियर एडवोकेट अशफाक अहमद ने कहा कि स्व. दूबे ने उपरौध क्षेत्र में शिक्षा की पहली ज्योति जलाई और निरक्षर उपरौध क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई थी। वरिष्ठ नेता अमिताभ पांडेय ने कहा कि स्व. दूबे की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका अविभाजित मीरजापुर जिले में अनुकरणीय रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामश्रृंगार दूबे ने स्वतंत्रता सेनानी पं. शिवमूर्ति दूबे के राजनीतिक, सामाजिक एवं जन-जन में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, शिक्षक मस्तराम दूबे तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज का विकास आदर्श, नैतिकता और त्याग की भावना से ही संभव है।
कार्यक्रम में रोमेश रंजन दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन राजधर दूबे ने किया। अंत में संयोजक शशिभूषण दूबे ‘कंचनीय’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अमर नाथ पांडेय, शिव शंकर पाण्डेय, लक्ष्मी कांत पाण्डेय, एडवोकेट अरुण कुमार त्रिपाठी एवं अशोक कुमार मिश्र, आदिवासी नेता जय किशन ‘जैकी’, अजय कुमार मिश्र, कन्हैया लाल पाठक, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के हर्षवर्धन दूबे, रामनाथ दूबे, रितेश मिश्रा, गुलाबचंद पांडेय, इस्तियाक अंसारी, संतोष यादव डंगहर, अरुण तिवारी, अशोक मिश्र, अशोक कुमार शुक्ला, अनीता दूबे, अमृत लाल सोनकर, रणजीत सिंह पटेल, रणजीत पटेल, कपिल सोनकर, अशोक कुमार गुप्ता, गणेश शंकर दूबे, कमल नयन दूबे, डॉ. धर्मजीत सिंह, स्व. दूबे के प्रपौत्र रजनीश दूबे, श्वेत कमल दूबे, राजीव रंजन दूबे, अवनीश कुमार दूबे, राज कमल दूबे, रोमेन रंजन दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







