Home उत्तर प्रदेश भाजपा ने संत रविदास जयंती पर समरसता का दिया संदेश

भाजपा ने संत रविदास जयंती पर समरसता का दिया संदेश

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) सोमवार को पं0 दीनदयाल पुरम कॉलोनी बरौधा कचार मीरजापुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के अध्यक्षता में संत शिरोमणि संत रविदास के 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि 29 जुलाई को जिले की टोली को वाराणसी में श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर वाराणसी में पहुँचना है ।  वहां से कलश प्राप्त कर अपने जिले में लेकर जाना है । उसी प्राप्त कलश से अन्य नये कलश बनाये जायेंगे, जो प्रदेश के विभिन्न जिले के मंदिरों में जायेंगे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया । कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर हैं। उक्त कार्यक्रम में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, रवीन्द्र नारायण सिंह पटेल, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ0 सी0एल0 बिन्द, जिलामंत्री संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, डॉ0 विजय सिंह, पुनम चौरसिया, अनिल सिंह, आलोक सिंह, वीरेन्द्र प्रताप यादव, विरेन्द्र कुमार कोल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया आनन्द मैनी, विजय शक्ति दूबे,  मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मण्डल प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्षगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह ने दिया ।