Home उत्तर प्रदेश स्थानांतरण आदेश के बावजूद कुशीनगर में ड्यूटी कर रही मीरा राय

स्थानांतरण आदेश के बावजूद कुशीनगर में ड्यूटी कर रही मीरा राय

जिलाधिकारी ने कहा अनुपालन कराया जाएगा
KUSHINAGAR NEWS: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा 31 मई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के बावजूद कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात मीरा राय ने अभी तक नया कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण द्वारा जारी आदेश संख्या 19/274-एन/10/4318-22 में श्रीमती मीरा राय, उपचारिका, को शिकायत के आधार पर कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन पद से हटाकर देवरिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन स्थानांतरित किया गया था। आदेश में निर्देश दिया गया था कि वह तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र महानिदेशालय और संबंधित अधिकारियों को भेजें। प्रतिलिपि अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर और देवरिया तथा कोषाधिकारी को भी भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार, आदेश जारी होने के बाद भी मीरा राय कप्तानगंज सीएचसी में ही ड्यूटी कर रही हैं। इस मामले की जानकारी पर कुशीनगर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर उन आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा।