Home उत्तर प्रदेश स्टाक एवं वितरण रजिस्टर को प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन...

स्टाक एवं वितरण रजिस्टर को प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान)  गुरुवार को वादी अमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि हमारे कार्यालय में कार्यरत  राघवेन्द्र पटेल (वरिष्ठ सहायक) विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किये जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टर प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही व्यापारियों से कर रहे है जिसके सम्बन्ध में श्याम नारायण राम (डिप्टी डायरेक्टर बलरामपुर)  द्वारा मुझे मौखिक रूप से अवगत कराया गया। उक्त शिकायत के क्रम में मेरे द्वारा सम्बन्धित बाबू राघवेन्द्र पटेल (व० सहायक) से पूछ-ताछ की गयी, इनसे स्टाक एवं वितरण रजिस्टरों के डिटेल की सूची मांगी गयी तो उपलब्ध नहीं करा सके, न ही कार्यालय में उपलब्ध पाया गया। इससे स्पष्ट है कि राघवेन्द्र पटेल (व०स०) द्वारा पदीय कर्तव्यों का दुरुपयोग करते हुए अनुचित लाभ प्राप्त किया गया तथा अपने कृत्य को छिपाने के लिए स्टाक एव वितरण रजिस्टर को गबन कर लिया गया है, अतः राघवेन्द्र पटेल (वरिष्ठ सहायक) का यह कृत्य भष्टाचार की परिधि में आता है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 257/26 धारा 316(5) बी0एन0एस व धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किये जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टर प्रमाणित कराने के नाम पर अवैध धन उगाही करने की घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 20.06.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 257/26 धारा 316(5) बी0एन0एस व धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में विवेचना के दौरान उपलब्ध अभिलेखीय एवं मौखिक साक्ष्यों, स्टाक रजिस्टर तथा अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राघवेन्द्र पटेल पुत्र स्व० रामाश्रय पटेल मुड़िला तिवारी थाना भिटौली जिला महराजगंज वर्तमान पता मोहल्ला आजाद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद महराजगंज हाल पता जिला कृषि कार्यालय विकास भवन बलरामपुर की संलिप्तता प्रमाणित पाये जाने पर थाना कोतवाली देहात के आगन्तुक कक्ष से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
बरामदगी विवरण:
99,800/- नगद एवं एक अदद स्टाक रजिस्टर
पूछताछ का विवरण-  अभियुक्त राघवेन्द्र पटेल पुत्र स्व० रामाश्रय पटेल निवासी मोहल्ला आजाद नगर वार्ड नं०-15 थाना कोतवाली नगर जनपद महराजगंज, मूल निवासी मुड़िला तिवारी थाना भिटौली जनपद महराजगंज से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि  वह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, विकास भवन बलरामपुर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है व उर्वरक शाखा का कार्यभार उसी के पास था तथा उर्वरक विक्रेताओं के स्टाक विक्री रजिस्टरों का सत्यापन एवं वितरण का कार्य उसके द्वारा किया जाता था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं/लाइसेंस धारकों से कार्य शीघ्र कराने के एवज में वह धनराशि प्राप्त करता था, जिसमें कोई ₹2,000/- तो कोई ₹5,000/- तक दे देता था। अभियुक्त ने बताया कि उसने अपनी नियुक्ति अवधि में लगभग 65 उर्वरक विक्रेताओं को स्टाक व विक्री रजिस्टर वितरित किये हैं तथा उसका विवरण कार्यालयीय स्टाक रजिस्टर में अंकित है।