Home उत्तर प्रदेश स्कूल चलो अभियान में निकली पदयात्रा, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूल चलो अभियान में निकली पदयात्रा, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

KAUSHAMBI NEWS:  ग्राम रूपनारायणपुर सैलाबी में ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसआरजी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को साझा करते हुए अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का आधार है। अभियान के तहत विद्यालय से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वर्षा व ग्राम प्रधान मो. उमर के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। इस मौके पर सहायक अध्यापक आशीष कुमार, गोविंद नारायण शुक्ला व दिनेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। शिक्षामित्र रमेश कुमार ने भी ग्रामीणों से संपर्क कर अभियान को गति दी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश, उपाध्यक्ष सविता सहित सदस्य हरिश्चंद्र, रामकली, महफूज अहमद, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, हफीजुल हसन, गुड़िया, सरिता व रिजवाना ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विक्रम, राजेंद्र, बुद्धराज, राकेश कुमार व सुमन देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।