13वीं अंतर्जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
फतेहपुर टीम उपविजेता, 8 जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किया समापन
FATEHPUR NEWS: पुलिस लाइन, फतेहपुर में आयोजित 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता–2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 अप्रैल को हुआ था, जिसका समापन पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन के निर्देशन में आयोजित की गई थी। समापन अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रगति यादव एवं प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की कुल 8 टीमों— कमिश्नरेट प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, कौशाम्बी, हमीरपुर और बांदा ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता के परिणामों में कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम ने 660 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियन बनी। वहीं, जनपद फतेहपुर की टीम ने 366 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती हैं।







