ETAWA NEWS: शहर में आवारा जानवरों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। गुरुवार सुबह घर से विद्यालय जा रही एक शिक्षिका की स्कूटी के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में शिक्षिका स्कूटी समेत गिरकर घायल हो गयी। कंपोजिट विद्यालय, विक्रमपुर में कार्यरत शिक्षिका प्रवीणा तिवारी पत्नी अवनेश तिवारी सुबह अपने विद्यालय जा रहीं थी पुलिस लाइन क्षेत्र में उनकी स्कूटी के सामने अचानक से आवारा जानवर आने पर शिक्षिका का सन्तुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी। चूंकि शिक्षिका ने हेलमेट पहना हुआ था जिससे उनके सिर में कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह चोटिल हो गए। पुलिस लाइन के पास से निकल रहे राहगीरों ने उनकी स्कूटी वहीं खड़ी करके शिक्षिका प्रवीणा तिवारी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए।







