SIDHARTHNAGAR NEWS: संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सिद्धार्थनगर द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला सेवायोजन अधिकारी/नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के 10 तीर्थयात्रियों को बस के माध्यम से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। बस को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी एवं नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लखनऊ पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए सोमनाथ जाने हेतु विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की आध्यात्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और लोगों में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं आमजन को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिद्धार्थ शंकर का विशेष योगदान रहा। इस दौरान सतीश रस्तोगी (नगर अध्यक्ष, भाजपा), प्रोफेसर केपी त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य), हर्षवर्धन नाथ गौतम, गिरीश चंद्र मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, संत राम सुधार चौधरी, रमेश चंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







