प्याऊ के साथ पत्थर के फर्श पर बिछवाया गया भक्तों के लिए जूट का मैट
BHADOHI NEWS: डीघ ब्लॉक के पौराणिक शिव मंदिर बाबा सेमराधनाथ धाम में शुक्रवार को दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए गर्मी से राहत देने के लिए केदारपुर निवासी भाजपा नेता एवं समाजसेवी नागेंद्र शुक्ल पप्पू ने निरूशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की। साथ ही मंदिर परिसर में इस कड़ी चिलचिलाती धूप से गर्म फर्श पर लगे पत्थरो पर जूट का मैट बिछवाकर शिव भक्त के लिए सराहनीय कार्य किया। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में की जा रही है। इस दौरान समाजसेवी नागेंद्र शुक्ल पप्पू ने बताया कि सेमराधनाथ धाम का सनातन धर्म मानने वाले के लिए बहुत बड़ा महत्व है। जहां पर दूर-दूर से भक्त अपनी आस्था के साथ जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। उनका पैर फर्श पर लगे पत्थरो से जल न जाएं। इसको देखते हुए वहां पर स्वदेशी जूट का मैट बिछवाया गया है। साथ ही भक्तों का प्यास बुझाने के लिए निरूशुल्क शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था अपनी पूजनीय माताजी जावित्री देवी के कर कमलों से आयोजित किया गया।
इस मौके पर राजितराम शुक्ल, जोखन शुक्ल, बैकुंठ शुक्ल, टुनटुन दूबे, कल्लन श्रीवास्तव, रिंकू तिवारी, भीम पांडेय, महंथ विनोद गिरी, आलोक सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।







