Home उत्तर प्रदेश सुआगाड़ा गोलीकांड के गवाह को मिली जान से मारने की धमकी

सुआगाड़ा गोलीकांड के गवाह को मिली जान से मारने की धमकी

अंश झा की तरह मौत के घाट उतार देंगे पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिले के सुआगाड़ा गांव में दहशत का माहौल है।गोलीकांड से जुड़े एक पुराने मामले में गवाही और वादी की मदद करने पर पीड़ित को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित अनुराग सिंह ने जिलाधिकारी खीरी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
एक नज़र पूरे मामले पर
ग्राम सुआगाड़ा कोतवाली सदर निवासी पीड़ित अनुराग सिंह पुत्र प्रेम नरायन का आरोप है कि सुआगाड़ा गोलीकांड के आरोपी शुभम और सुनील के सगे भाई सुशील कुमार ने 12 अप्रैल 2026 को धमकाया था। आरोपी ने कहा था कि अगर इस गोलीकांड में रुचि ली या वादी का साथ दिया तो अंश कुमार झा की तरह मौत के घाट उतार देंगे।
धमकी से डरे पीड़ित ने 16 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत संख्या 40015326017353 दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दबंग के हौसले बुलंद घर पर आकर दी दोबारा धमकी
पीड़ित के मुताबिक 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी शुभम पुत्र रामेश्वर सत्यम कुमार पाण्डेय उर्फ गोपाल पाण्डेय और शुभम पुत्र राकेश चौरसिया मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे। गांव में उमेश की दुकान पर सिगरेट पीने के बाद जाते समय आरोपियों ने धमकाया कि अगर हमें फंसाने की कोशिश की या मुकदमे में दखल दिया तो तुम्हें तुम्हारे परिवार को या अनिल कुमार झा का साथ देने वाले को रास्ते से हटा देंगे।
जेल गेट चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध मौके पर पहुंची मगर कार्रवाई नहीं
पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल किया। मौके पर 112 पुलिस और जेल गेट चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने गांव के 2 से 3 लोगों के बयान दर्ज किए और वीडियो भी बनाया। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने ली। पीड़ित का आरोप है कि जेल गेट पुलिस की भूमिका सही नहीं है और चौकी इंचार्ज जेल गेट के क्षेत्र का मामला होने के बाद भी आज तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित का परिवार दहशत में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
पीड़ित अनुराग सिंह ने 20 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि वह और उसका परिवार डरा हुआ है। आरोपियों से जान माल का खतरा है। पीड़ित ने मांग की है कि घटना का संज्ञान लेकर आरोपियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।
गौर करने वाली बात
12 अप्रैल को पहली धमकी अंश झा की तरह मार देंगे 
17 अप्रैल को घर पर आकर दोबारा धमकी पूरा परिवार निशाने पर 
112 और चौकी पुलिस मौके पर आई बयान और सीसीटीवी फुटेज ली गई 
जेल गेट पुलिस पर लापरवाही का आरोप एफआईआर अब तक नहीं 
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार