Home उत्तर प्रदेश सीएमपी में श्त्रिवेणी संगमश्रू मूट कोर्ट, श्सक्सेस मंत्रश् कार्यशाला और न्यायिक टॉपर्स...

सीएमपी में श्त्रिवेणी संगमश्रू मूट कोर्ट, श्सक्सेस मंत्रश् कार्यशाला और न्यायिक टॉपर्स का भव्य सम्मान

PRAYAGRAJ NEWS: चैधरी महादेव प्रसाद (सी.एम.पी.) डिग्री कॉलेज के विधि संकाय में मंगलवार को कार्यक्रमों की एक शानदार श्त्रिवेणीश् का आयोजन हुआ। जी.एन. वर्मा इंटरनेशनल मूट कोर्ट हॉल में श्सक्सेस मंत्रश् पर राष्ट्रीय कार्यशाला, इंट्रा-फैकल्टी मूट कोर्ट प्रतियोगिता और श्प्रतिभा सम्मान समारोहश् संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, विधि संकाय संयोजक प्रो. शिव शंकर सिंह और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
न्यायिक सेवा की टॉपर्स का सम्मान
मारोह में राजस्थान और छत्तीसगढ़ पीसीएस जे में प्रथम स्थान  प्राप्त करने वाली कॉलेज की  छात्रा मधुलिका यादव और अंजुम आरा को सम्मानित किया गया। दोनों मेधावियों ने छात्रों को निरंतर अभ्यास और बिना शॉर्टकट के कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने इस सफलता पर गर्व जताते हुए मूट कोर्ट सोसाइटी को और आधुनिक बनाने का आश्वासन दिया।
मूट कोर्ट में गूंजा श्संविधान का मूल ढांचा श्केशवानंद भारती केसश् पर आधारित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार कानूनी दलीलें पेश कीं। मूट कोर्ट के जज के रूप में पधारे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी  डॉ हरिबंश सिंह ने कहा कि सफल अधिवक्ता बनने के लिए कानून को रटने के बजाय श्संविधान के मूल ढांचेश् और उसकी आत्मा को समझना सबसे ज्यादा जरूरी है।
दिग्गजों ने दिए जीवन के श्सक्सेस मंत्र
कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों ने भावी वकीलों का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता श्री अशोक मेहता जी ने जीवन में पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि बदलते समय के साथ तकनीक का सही और सकारात्मक सदुपयोग करके ही हम अपना वास्तविक विकास कर सकते हैं। मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश से पधारे पूज्य स्वामी माधव जी ने अपने आध्यात्मिक और ओजस्वी विचारों से छात्रों को एक अचूक मंत्र दियारू ष्अविश्वसनीय चीजें भी आसानी से की जा सकती हैं, यदि हम उन्हें करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हों।ष् प्रकृतिवेदा के एमडी डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिलाते हुए,जोर देकर कहा कि हर व्यक्ति को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से प्रतिदिन अपने लिए 15 मिनट अवश्य निकालने चाहिए। सीएमपी के डीएसडब्ल्यू प्रो. रजत श्रीवास्तव, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी संक्षेप में छात्रों को सकारात्मक विचारों, आत्मविश्वास और निरंतर अध्ययन के माध्यम से सफल जीवन के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का औपचारिक स्वागत विधि विभाग के संयोजक प्रो. शिव शंकर सिंह ने किया। इस पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले आयोजक डॉ. आर.डी. किशोर ने अंत में सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए,मूट कोर्ट विजेता सुकृति जयसवाल एवं टीम को घोषित किया ।