Home उत्तर प्रदेश सीएचसी कोरांव पर बढ़े सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीज

सीएचसी कोरांव पर बढ़े सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीज

330 मरीजों की हुई ओपीडी, चिकित्साधिकारी ने बताया बुखार सर्दी खांसी से पीड़ित अधिकतर मरीज
PRAYAGRAJ NEWS: लगातार बढ़ रही उमश भरी गर्मी से क्षेत्र में सर्दी खांसी जुखाम बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पर कुल 330 मरीजों की ओपीडी की गई। जिसमें अधिकतर मरीज सर्दी खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ केबी सिंह ने बताया कि इन दिनों कभी मौसम नम हो जा रहा है तो कभी बेतहाशा गर्मी बढ़ रही है। मौसम के चढ़ाव उतार से लोग संक्रमित हो रहे हैं और वह खांसी जुखाम बुखार से पीड़ित हो जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से तेज धूप में काम न करने की सलाह दी है। उन्होंने लगातार 7 दिनों तक खांसी आते रहने पर तत्काल चिकित्सक से जांच करा कर आवश्यक सलाह लेने की भी बात कही। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य कोरांव चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सीएचसी कोरांव पर मरीजों की संख्या बढ़ी जिनमें ज्यादातर सर्दी खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। जिन्हें आवश्यक दवाएं दी गई।