PRATAPGARH NEWS: सर्पदंश से कक्षा पांच की छात्रा की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे जियन तिवारी का पुरवा रेहुआ लालगंज निवासी सोहन गुप्ता की पुत्री नैनसी गुप्ता 11 शुक्रवार की शाम पिता के साथ चारपाई पर सो गयी। शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे उसका पिता उठा तब बेटी की हालत देखकर परेशान हो गया। पड़ोसियो के एकत्रित होने पर बेटी को सांप काटने के निशान दिखलायी पड़े। गांव में झाड़ फूंक कराने के बाद हालत में सुधार न देख परिजन उसे लेकर सांगीपुर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने नैनसी को मृत घोषित कर दिया। मृतका कक्षा पांच की छात्रा थी। मृतका का बड़ा भाई शुभम 18 बाहर रहता है। घर में छोटा भाई प्रिंस 7 तथा बड़ी बहन पूजा 17 के साथ परिजनों का रो रो कर बुराहाल देखा गया। मृतका का पिता मजदूरी किया करता है। परिजनों के मुताबिक मृतका के बड़े भाई के घर लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।







