Home उत्तर प्रदेश समारोहपूर्वक दिलाई गई छात्र संसद के पदाधिकारियों को शपथ

समारोहपूर्वक दिलाई गई छात्र संसद के पदाधिकारियों को शपथ

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में शनिवार को छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें छात्र संसद के प्रधानमंत्री के रूप में चयनित गौरव शुक्ला, उप प्रधानमंत्री मनोज तिवारी, सेनापति आयुष पाण्डेय को शपथ ग्रहण कराया गया। वहीं कन्या भारती की प्रधानमंत्री चयनित हुई। सुहानी मिश्रा तथा उप प्रधानमंत्री श्रुति तिवारी एवं सेनापति आराधना सिंह व छात्र संसद के सदस्य युवराज वैश्य, सर्वज्ञ तिवारी, शुभ केसरवानी, गजेन्द्र तिवारी, सौम्या सिंह, श्रेया शुक्ला, अर्पणा त्रिपाठी, परिधि मिश्रा, स्वाती शुक्ला ने भी पद का प्रतिज्ञान ग्रहण किया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य विजय कुमार मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि एसबीएम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक राम अवधेश मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर छात्र संसद प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, सूबेदार सिंह, शिवानंद, शिवदीप आदि रहे।