समाज हित एवं जनकल्याण के कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगी
NAINI/PRAYAGRAJ NEWS: पंजाबी सभा की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नैनी गुरुद्वारा प्रांगण हाल में संपन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी एक-दूसरे का परिचय प्राप्त करने तथा सभा के गठन एवं उसके उद्देश्यों की जानकारी साझा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यमुनापार पंजाबी सभा की कार्यकारिणी समिति इस प्रकार है:- प्रधान तरुण चावला (काके भइया),उपप्रधान कमल गुलाटी, कोषाध्यक्ष तरुण खुराना,महिला प्रभारी श्रीमती शरिता खुराना, मीडिया प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह। प्रभारी सुशील सुनेजा,अविनाश कुमार,काके, राजू चड्ढा, मनीष खेड़ा, नीतू सेठी। हम सभी को विश्वास है कि मार्गदर्शन एव सभी के सहयोग से यमुनापार पंजाबी सभा समाज हित एवं जनकल्याण के कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएगी। सहयोग, सुझाव एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद किया।








