Home उत्तर प्रदेश समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली में हुए समाधान दिवस मे जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने शिकायतो की सुनवाई की। एएसपी ने शिकायतो की सुनवाई करते हुए जमीन सम्बन्धी विवादो को हल कराए जाने के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वह जमीन सम्बन्धी विवादों में निस्तारण के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करें। वहीं एएसपी ने समाधान दिवस के बाद कोतवाली का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होने महिला एवं दलित उत्पीडन के अपराधों में रोकथाम के लिए आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के भी सख्त निर्देश दिये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने एएसपी को वांछित सूचनाएं प्रदान की।