Home उत्तर प्रदेश समाजवादी मजदूर सभा की बैठक हुई आयोजित, मजदूर हित में उठी आवाज

समाजवादी मजदूर सभा की बैठक हुई आयोजित, मजदूर हित में उठी आवाज

मजदूरों का माल्यार्पण कर किया स्वागत

FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी मजदूर सभा द्वारा जनपद में संगठन विस्तार एवं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड हथगाम के ग्राम आंबी स्थित श्री ठाकुरदास महाराज की कुटी में समाजवादी मजदूर सभा की विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली ने की। संगोष्ठी की शुरुआत कुटी के महंत का माल्यार्पण एवं शरबत पिलाकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुलाब सिंह यादव ने किया। उन्होंने विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की तथा मजदूरों, किसानों और कमजोर वर्गों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मजदूरों का जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें समाजवादी विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और बुजुर्ग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर संगठन के नेताओं ने हरसंभव सहयोग और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार श्रीमाली, विधानसभा अध्यक्ष हुसैनगंज मुन्ना सिंह यादव, भिटौरा ब्लॉक अध्यक्ष शिवशरण सिंह यादव, विधानसभा संरक्षक निर्भय सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हथगाम शुभम सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद रहमान, मोहन सिंह, राजाराम प्रधान, रामपाल यादव, महेंद्र सिंह, सोनू मौर्य, अमर सिंह, राजेंद्र मौर्य, धीरज कुमार, गया प्रसाद, बाबूलाल यादव, रामराज, संजय कुमार, विनोद कुमार, पवन साहू, तेजबली, कल्लू, सुनील कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।