Home उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ों, दलितों, वंचितों और महिलाओं की आवाज बनकर खड़ी...

समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ों, दलितों, वंचितों और महिलाओं की आवाज बनकर खड़ी रही है: रुक्मणि निषाद

सपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर दिया गया जोर

FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं मतदाता सूची गहन निरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को बहुआ ब्लॉक के पखरौली चौराहा स्थित बाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बूथ स्तर के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि देवी निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने निषाद समाज और महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को राजनीतिक भागीदारी देने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विशिष्ट अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची के गहन निरीक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करना चाहिए तथा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को अभी से सक्रिय होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों, ब्लॉक, फ्रंटल संगठन तथा विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद, मीरा देवी, रेखा देवी, मधु देवी, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव,जिला उपाध्यक्ष रीता प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष दलजीत निषाद, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, प्रवक्ता जगदीश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अरुणेश पांडेय, पूर्व महासचिव डीजी कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र प्रजापति, हीरालाल साहू, महेंद्र निषाद, संतोष द्विवेदी, ज्ञान सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश वर्मा व कमलेश वर्मा, आरती पाल, कमलेश निषाद, शमीम अहमद, डॉ. राम नरेश पटेल, प्रमोद यादव, रामफल यादव, रामदुलारे पासवान, राजेंद्र वर्मा, संगीता पासवान, आजम खान, सलमान अहमद, डॉ. अमित पाल, सोनू कोरी, आशीष नामदेव, संदीप माली, वीरेंद्र तिवारी, अखिलेश सविता, सुशील दोषी, चंदन पाल, सुमित साहू, सभासद अरुण यादव, फखरुद्दीन अहमद, शादाब अहमद, अभिलाष यादव, वसीम अहमद, शिव सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर एवं जोन प्रभारी उपस्थित रहे।