PRATAPGARH NEWS: बुधवार को राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन और अनिल कुमार प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार, शुक्ला, विनोद कुमार और अनुज कुमार के संयोजन में प्रार्थना सभा में ईश बन्दना और राष्ट्र गान के पश्चात सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों से बचाव और नियंत्रण के बारे में बताया गया. स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया गया तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की गई तथा पीटी कराई गई.प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने बताया कि ईश बन्दना से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है.पीटी से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता और व्यक्ति अपना कार्य कुशलता पूर्वक संपादित करता है.इसलिए सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रार्थना में समय से उपस्थित रहना चाहिए और पीटी में उत्साह के साथ प्रतिभाग करना चाहिए जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे पढ़ाई में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके. इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।







