PRATAPGARH NEWS: डॉ0 भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, काशी प्रांत के तत्वावधान में एनएमओ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ 0 सचिदानंद राय व प्रांतीय सचिव कांशी प्रांत डॉ0 राजेश राय के आवाह्न पर सेवा परमो धर्म: के भाव से चलायें जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के तहत मंगलवार को सूर्यगढ़ सेवा बस्ती में अस्थि रोग विशेषज्ञ काशी प्रांत के संयुक्त सचिव डॉ0 जे0पी0 वर्मा की देखरेख व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख कार्तिकेय दूबे के संयोजन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लगभग 125 लोगों का स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श व निःशुल्क दवा वितरित किया।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख कार्तिकेय दूबे ने कहा कि समाज की सेवा ही राष्ट्र के प्रति सच्चा कर्तव्य है। नर सेवा नारायण सेवा जीवन का मंत्र होना चाहिए। इस दौरान एनएमओ के प्रांतीय संयुक्त सचिव अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 जेपी वर्मा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि एनएमओ मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों में सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिविर के माध्यम से एनएमओ द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाया जाने का यह कार्य सराहनीय है। उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ 0 सचिन मौर्य, स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ 0 सुचिता मौर्य, डॉ 0 कुलदीप शर्मा, संतोष दूबे एडवोकेट सहित आदि सहयोगी रहे।







