MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देने वाली महान साहसी, स्वाभिमानी, वीरांगना रानी दुर्गावती जी का 462वाँ बलिदान दिवस जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि तीरंदाजी, तलवारबाजी और घुड़सवारी में निपुण गोंडवाना राज्य की रानी दुर्गावती ने अधीनता स्वीकार करने की बजाय हाथी पर सवार होकर युद्ध के मैदान में उतरना स्वीकार किया और दुश्मनों द्वारा पकड़े जाने की स्थिति में सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हेतु खुद ही कटार अपनी छाती में घोंपकर मात्र चालीस वर्ष की अवस्था में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। गोष्ठी का संचालन करते हुए पार्टी के नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि महान बलिदानी रानी दुर्गावती का जन्म बांदा स्थित प्रसिद्ध कलिंजर किले में चंदेल राजा के यहां हुआ था, जिनका विवाह गोंडवाना राज्य के राजा दलपत शाह के साथ हुआ था। कम समय में ही विधवा हो जाने के कारण उन्होंने गोंडवाना राज्य की बागडोर संभाली तथा शत्रुओं की अधीनता न स्वीकार करते हुए युद्ध के मैदान में खुद के हाथों अपना बलिदान कर दिया। धरना – प्रदर्शन में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, आजाद राय, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, भरत बिंद, झल्लू यादव, मेवा लाल प्रजापति, बलराम यादव, राम जी यादव, रमाशंकर कोल, अनीस खान, सलीम बादशाह, अभय यादव, राम मिलन यादव, छवि नाथ विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव, विशाल सोनकर, आशीष कोल, मनोज गुप्ता, कल्लू यादव व दिन नाथ प्रजापति इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







