Home उत्तर प्रदेश सपा का पीडीए वैश्य, व्यापारी सम्मेलन सहसों में हुआ आयोजित

सपा का पीडीए वैश्य, व्यापारी सम्मेलन सहसों में हुआ आयोजित

हजारों की तादात में जुटे व्यापरीयों ने 2027 में सपा की सरकार बनाने का किया दावा –“पीडीए व्यापारी ने ठाना है, 2027 में सपा सरकार बनाना है “के लगे नारे-
व्यापारी सुरक्षा आयोग एवं व्यापारी वर्ग के एमएलसी की उठेगी मांग –
बीजेपी को बताया -व्यापारी जानलेवा पार्टी –
सपा ही एकमात्र व्यापारियों की हितैषी:मनीष जगन अग्रवाल
PRAYAGRAJ NEWS: सपा का पीडीए वैश्य, व्यापारी सम्मेलन आज़ सहसों में सम्पन हुआ जिसमें जिले भर से आये हजारों की संख्या में व्यापारियों ने आगामी 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। दावा किया कि आगामी 2027 में पूरे प्रदेश का व्यापारी समाज मा. अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से दूर करने का मन बना चुका है।
सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने सपा की पूर्व वर्ती सरकारों में व्यापारियों के हितों में लिए गए तमाम फैसलों को गिनाते हुए कहा कि सपा ही व्यापारी समाज की एकमात्र हितैषी है।भाजपा सरकार के फैसलों ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। जी. एस. टी. और नोट बंदी से लाखों कम्पनियां बंद हो गई।श्रमिक कानूनों में तमाम बदलाव करके श्रमिकों एवं व्यापारियों दोनों का नुकसान किया है। भाजपा सरकार में बड़े पूँजीपतियों को देश की अधिकांश पूंजी बतौर ऋण प्रदान की गई जो लेकर लोग विदेशों में भाग गए वह वापस नहीं आ सका है। जबकि छोटे व्यापारियों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उजाड़ दिया गया है। लोग भुखमरी के शिकार हैं।  समाजवादी पार्टी की सरकार मे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने का काम किया गया था।वाराणसी में साड़ी उद्योग, मऊ अजमगढ़ में कालीन, अलीगढ़ में ताला, मुरादाबाद में पीतल, कन्नौज में इत्र सहित कई जिलों में वहां के स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की विशेष योजनायें चलाई गईं। विशिष्ट अतिथि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेशमे 2027में सपा की सरकार बनने पर व्यापार एक बार फिर आर्थिक तरक्की की राह पर चलेंगे। यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वादा है। धारा 3/7 ख़त्म करने, चुंगी प्रथा ख़त्म, तह बाजारी, इंस्पेक्टर राज खत्म करने का  काम मा मुलायम सिंह यादव ने किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में व्यापारी दुर्घटना बीमा 10लाख का जारी किया था।कहा कि प्रदेश कि 403 विधानसभा में 165 विधानसभाओं में 25%-30%आबादी है। भाजपा सरकार में सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। शोषण और अत्याचार कर रहे और अपमानित भी कर रहे।व्यापारी ने ठान लिया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंकेगे।व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन, एमएलसी बनाये जाने, आन लाइन व्यापार में सुधार की मांग के साथ अनेक अवश्यक सुझाव भी आये। सम्मेलन में आये हुए अतिथियों का स्वागत, कार्यक्रम के आयोजक अरविन्द केसरवानी ने चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया। सम्मेलन का संचालक सपा के वरिष्ठ नेता हरिओम साहू ने किया। कार्यक्रम में सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी एवं सुश्री चंचल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सम्मेलन को डॉ.अजय चौरसिया, धर्मेन्द्र सोलंकी,व्यापार सभा  के जिलाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रवीण केसरवानी,अनिल केसरी, राजा बाबू केसवानी, दिनेश केसरवानी, धैर्य प्रताप साहू, रणधीर साहू, अखिलेश गुप्ता, यथाश केसरवानी, राजेश गुप्ता,आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव,पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना,हाजी मुजतबा सिद्दीकी, बासुदेव यादव,पंधारी यादव, अमर नाथ मौर्य, सुश्री निधि यादव, दान बहादुर मधुर,संतलाल वर्मा,शकील इस्माइल, वकार अहमद,पूर्व प्रमुख संदीप यादव,कुलदीप यादव,इम्तियाज शमी,आदिल हमजा, दूध नाथ पटेल, रविंद्र यादव, रितेश जायसवाल,मो दानिश,अमित गुप्ता गोलू,रवि गुप्ता,अमित यादव बगई, सुषमा पासी, राम सुमेर पाल, संगीता पटेल,ओम प्रकाश गुप्ता, विनोद जायसवाल,सुभाष जायसवाल आदि सहित हजारों की संख्या में व्यापारी समाज के लोग उपस्थित रहे।
दान बहादुर सिंह मधुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी