Home उत्तर प्रदेश संविधान की रक्षा करना है तो पीडीए को मजबूत बनाएं : सांसद...

संविधान की रक्षा करना है तो पीडीए को मजबूत बनाएं : सांसद जितेंद्र दोहरे

JALAUN NEWS: संविधान की रक्षा करना है तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनाए गए पीडीए को मजबूत बनाने में मदद करें उक्त बात समाजवादी पार्टी के इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में आयोजित संविधान मान स्तंभ दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं कोतवाली संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संविधान समाजवादी पार्टी मान स्तंभ दिवस इसलिए मना रही क्योंकि 26 जुलाई के दिन कोल्हापुर महाराष्ट्र के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने आरक्षण शुरु किया था और आरक्षण बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के तहत मिला है। संविधान को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है जिससे दवे कुचले शोषित बंचित,पिछड़ा दलित को आरक्षण का लाभ न मिल सके। संविधान की रक्षा करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन किया है। पीडीए के लोगों को एकजुट होकर संविधान की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव के सरकारी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा से बंचित करने की साजिश की है इसे समाजवादी पार्टी सहन नहीं करेगी और हर तरह से गरीबों के बच्चों को शिक्षा से बंचित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यदि संविधान की रक्षा करना है तो अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित रखना होगा।वोट की ताकत से ही हम संविधान की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मजबूती से खड़े होकर पीडीए का साथ देकर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं तभी संविधान मान स्तंभ दिवस का सही मायना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जरज्ञने मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे व उनके साथ आये हुए साथियों और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से संविधान विरोधी है इसे 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट की ताकत से हराना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी   पंचायत चुनाव,एम एल सी स्नातक चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु वोटर लिस्ट का सत्यापन कर लें और अपने वोट बढ़ाने का काम करें क्योंकि भाजपा सरकार वोट कटवाकर चुनाव जीतने की फ़िराक में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की और संचालन महेश सर द्विवेदी ने किया।इस मौके पर दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन, प्रदीप दीक्षित,वीरेंद्र सिंह यादव, मानसिंह पाल, अजहर बेग,समर सिंह चौहान,दीपू त्रिपाठी, विक्रम सिंह यादव,जीवन प्रताप वाल्मीकि,माता प्रसाद पाल, महेश सर द्विवेदी, जैनुल आब्दीन, विवेक यादव,महेश विश्वकर्मा,रामरतन प्रजापति,, रश्मि पाल,कुसुम सक्सेना, अनुराधा कठेरिया, पारूल खरे रंजना चौहान,गुलशन शशि वर्मा,मीरा राठौर,विमला वर्मा,सुधा राजावत, महेश शिरोमणि, प्रमोद वर्मा एडवोकेट,बलवीर कठेरिया,वेद प्रकाश यादव, परमात्मा शरण फौजी,विजय कुशवाहा, कृष्ण गोपाल यादव,दशरथ सिंह पाल, मैया दीन पांचाल,   जीनू कोरी,राघवेंद्र सिंह गुर्जर,दीपू यादव, बबलू अहिरवार,भानू राजपूत,हाजी जमील मंसूरी,राजकुमार प्रजापति, कार्तिकेय पटेल,कृपाल सिंह गुर्जर,बीनू यादव, संजय निषाद,तेज सिंह पाल,राजकुमार बाल्मीकि, जंग बहादुर दोहरे,शबीउददीन,प्रताप सिंह यादव,पम्मू विश्वकर्मा,इमरान उल्ला, गौरीश द्विवेदी, विक्रांत यादव, इमरान अंसारी,राजू सेंगर,लोकेंद्र यादव , शिवपाल यादव, सुरेंद्र राजपूत, अनिल यादव,आत्माराम  कुशवाहा, कौशल प्रजापति, विवेक सुरेहती,इरफान खान,शनि यादव, राहुल बाबा, श्यामसुंदर यादव, रमाकांत पटेल,प्रिंस यादव जाकिर सिद्दीकी, प्रमोद विश्वकर्मा, सर्वेश पाल,अंसारी,सुरेश याज्ञिक के के यादव, नेतराम निरंजन,पंकज दीक्षित,श्यामजी प्रजापति,साहिल कठेरिया,अवरार शाह,दलजीत सिंह यादव, रूद्र पाल, हबीब खान,अजय योगा, सत्येंद्र सिंह गुर्जर, रिंकू मिहोना, पप्पू मिश्रा,हाजी जमील मंसूरी, रामकुमार राजावत, हेमंत धनगर, अनिरुद्ध पाल ,मोहन पाल, राघवेंद्र मौखरी, मुन्ना अंसारी,जीतू यादव, शिवपाल सिंह यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।