KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील क्षेत्र के शाखा गांव में सोमवार की दोपहर को खेतों में खड़ी गेहूं की पराली संदिग्ध दशा में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिराथू तहसील क्षेत्र के शाखा गांव में सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे के करीब संदिग्ध दशा में खेतों में खड़ी गेहूं की पराली में आग लग गई, इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने देखा तो दमकल कर्मियों को सूचना दी जिसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग की विभीषिका में शाखा गांव निवासी भिखारी सिंह का आम का पेड़ एवं अनंत सिंह , मिथिलेश सिंह, नरेश सिंह आदि के खेतों की लगभग 50 बीघे के करीब पराली जलकर राख हो गई।







