Home उत्तर प्रदेश अटसरॉय में लगा खड़ंजा मार्ग दो माह में उखड़ा

अटसरॉय में लगा खड़ंजा मार्ग दो माह में उखड़ा

KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड कड़ा के अटसरॉय गांव में जिला पंचायत निधि से बना खड़ंजा दो माह में ही ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है। विकास खंड कड़ा के अटसरॉय गांव में लगभग दो माह पहले जिला पंचायत निधि से खड़ंजा मार्ग लगवाया गया था, ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुसार खड़ंजा नहीं बनाया गया, इसलिए उखड़ गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने गखड़ंजा मार्ग की जांच कराने की मांग की। अटसरॉय गांव निवासी मो हासिम ने बताया कि गांव में जिला पंचायत निधि से दो माह पहले खड़ंजा लगाया गया था जिसमें दोयम दर्जे का ईंट होने से कई स्थानों पर टूटकर बिखर गया है। इससे उक्त मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है। अनुराधा का कहना है कि खड़ंजा मार्ग मानक विहीन बनाया गया है साथ खड़ंजा के बीच में लगे विद्युत पोल को नहीं हटाया गया जिससे कभी भी हादसा हो सकता है, लड्डन का कहना है कि खड़ंजा मार्ग के किनारे सपोर्ट न होने के कारण दोनों किनारे खड़ंजा मार्ग उखड़कर बाहर हो गया है। स्थानीय लोगो ने खड़ंजा मार्ग में गड़बड़ी को लेकर उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की।