Home उत्तर प्रदेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल: रागिनी केसरवानी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल: रागिनी केसरवानी

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी ने की। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों के सभासदों एवं सफाई कर्मियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता और स्वच्छता बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों से अभियान को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए तैयार किए गए माइक्रोप्लान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सफाई कर्मियों को क्षेत्र में नियमित सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा लोगों को जागरूक करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के सहायक शोध अधिकारी धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने संचारी रोगों से बचाव, उनके लक्षणों एवं रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभासदों, सफाई कर्मियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया तथा अभियान को सफल बनाने का संकल्प