PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत योजना एवं जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रशिक्षण महाअभियान प्रभारी मनीष शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के अंदर की प्रतिभा निखरती है। संगठन का आधार है प्रशिक्षण अभियान। प्रशिक्षण अभियान में सेवा, समर्पण, अनुशासन जैसे विषयों पर 12 सत्रों में चर्चा परिचर्चा की जाएगी। मनीष शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। जनसेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख-दुख को समझकर की जा सकती है और यही भावना विकसित होती है प्रशिक्षण अभियान में। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तरासने की प्रक्रिया है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व संचालन जिला महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय ने किया। शशि वार्ष्णेय, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, वंदना सिंह, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, राजेश गोंड, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा, रोहित, वंदना शर्मा, गया प्रसाद, आनंद दुबे, आदि उपस्थित रहे।







