Home उत्तर प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया रक्षामंत्री का स्वागत अभिनंदन

भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया रक्षामंत्री का स्वागत अभिनंदन

PRAYAGRAJ NEWS: नार्थ टेक सिंपोजियम–2026 रक्षा त्रिवेणी संगम की प्रदर्शनी में शामिल होने रविवार को बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। वायुसेना के विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री का भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से उनका कुशल क्षेम पूछा। आनंद सोनकर,  डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, दीप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।