जनसत्ता दल की ओर से विनोद सरोज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद विधानसभा से विधायक आलम बदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सदन द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनसत्ता दल की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बाबागंज से चौथी बार विधायक एवं उपनेता सदन विनोद सरोज ने दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके निधन को सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. श्रद्धांजलि के उपरांत सदन में दिवंगत विधायक के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।







