Home उत्तर प्रदेश शुभ का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में

शुभ का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकृत सोनामती क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षु शुभ मंगल राजपूत का चयन क्रिकेट के खेल के लिए गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में हुआ है। आवास-विकास कालोनी झूंसी निवासी मनीष कुमार व सुमन सिंह पुत्र शुभ झूंसी रेलवे स्टेशन स्थित सोनामती क्लब मैदान पर कोच धीरज सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।शुभ मंगल बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ही उपयोगी गेंदबाज भी है। शुभ ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए हुए ट्रायल में सर्वाधिक 67 अंक प्राप्त किये थे।