एडी माध्यमिक शिक्षा कामताराम, एडी बेसिक मनोज कुमार, उप निदेशक, डीआईओएस ने कार्यभार संभाला
शिक्षाधिकारियों, शिक्षक नेताओं और कर्मचारियों ने दी बधाई
प्रातकाल एक्सप्रेस
PRAYAGRAJ NEWS: नव नियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा ) कामता राम पाल और नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) मनोज कुमार द्विवेदी ने आज उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में कार्यभार संभाल लिया है। दोनों अधिकारियों ने मातहतों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस गाजीपुर जिले के अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा ) कामता राम पाल निवासी है। वह बीएसए, डीआईओएस, जेडी, अपर सचिव प्रशासन, जेडी मिर्जापुर, अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) उप्र प्रयागराज सहित अन्य पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा ) कामता रामपाल ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से होगा जिससे कि उनको बार,- बार कार्यालय का चक्कर ना लगाना पडे। इसके पूर्व पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा ) मनोज कुमार द्विवेदी ने नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा )कामता रामपाल को कार्यभार सौपा। नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा )
कामताराम पाल को वरिष्ठ शिक्षाधिकारी महेन्द्र सिंह, उप शिक्षा निदेशक ब्रजेश मिश्रा, पीईएस श्याम प्रकाश,श्रीमती रिफत मलिक, प्रयागराज बीएसए मुख्यालय बीईओ विनोद कुमार सहित कर्मचारियों ने बधाई दिया। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) उप्र प्रयागराज मनोज कुमार द्विवेदी वरिष्ठ शिक्षाधिकारी है। जो प्रयागराज के फूलपुर निवासी है। शिक्षा इविवि से हुई। यह कई जिलों में बीएसए, डीआईओएस, डीडीआर, जेडी, जेडी फाइनेंस शिक्षा निदेशालय प्रयागराज और अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा ) सहित अन्य पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। उप शिक्षा निदेशक डा ब्रजेश मिश्रा ने शिक्षा निदेशालय प्रयागराज मे कार्यभार संभाल लिया है। डा ब्रजेश मिश्रा कई जिलो मे बीएसए, डीआईओएस, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में कई पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। डीआईओएस प्रयागराज संतोष राय ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश दिया है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट )के प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में दोनों वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों को कार्यालय में बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान एकजुट के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, अशोक कनौजिया, सुरेन्द्र सिंह, विजय यादव, मिथलेश मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी थे।
…..







