Home उत्तर प्रदेश अंडर-14 आयु वर्ग में एमपीवीएम प्रयागराज विजयी

अंडर-14 आयु वर्ग में एमपीवीएम प्रयागराज विजयी

सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका बास्केटबॉल में सनबीम लंका और रविदास नगर भी जीते
PRAYAGRAJ NEWS:  सीबीएसई क्लस्टर-5 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर (एमपीवीएम) प्रयागराज ने अंडर-14 आयु वर्ग में जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाई। इसी आयु वर्ग में सनबीम लंका, वाराणसी अंडर-17 आयु वर्ग में सनबीम इंग्लिश स्कूल, वाराणसी और अंडर-19 आयु वर्ग में सनबीम स्कूल राजरूपा रविदास नगर ने जीत हासिल की। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल सुलम सरांय में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गये मैच में अंडर-14 आयु वर्ग में सनबीम लंका वाराणसी ने टीपीएस प्रयागराज को 31-13 से हराया। विजेता टीम के लिए साक्षी (10 अंक) और पराजित टीम की आरोही (10 अंक) शीर्ष स्कोरर रहीं। दूसरे मैच में एमपीवीएम प्रयागराज ने गुरुनानक इंग्लिश स्कूल वाराणसी को 18-7 से हराया। विजेता टीम के लिए आद्विका (06 अंक) और पराजित टीम के लिए वैष्णवी (04 अंक) शीर्ष स्कोरर रहीं। अंडर-17 आयु वर्ग में सनबीम इंग्लिश स्कूल, वाराणसी ने डीपी पब्लिक स्कूल, प्रयागराज को 16-15 से हराया। विजेता टीम के लिए विद्या (06 अंक) और पराजित टीम के लिए काव्या (08 अंक) शीर्ष स्कोरर रहीं। सनबीम स्कूल बलिया को हैप्पी मॉडल स्कूल वाराणसी से और सेंट अतुलानंद स्कूल कोइराजपुर वाराणसी को बीएलडब्ल्यू इंटर कॉलेज वाराणसी से वाकओवर मिला। अंडर-19 आयु वर्ग में सनबीम स्कूल राजरूपा रविदास नगर ने टीपीएस प्रयागराज को 7-2 से हराया। विजेता टीम के लिए युविका (07 अंक) और हारने वाली टीम के लिए नैन्सी (02 अंक) ने शीर्ष स्कोरर रहीं।  मैच में विनोद कुमार, आशीष कुमार, विपिन खत्री, पुनीत श्रीवास्तव, कुणाल, ऋषभ देव, विशाल चंद्रा, राहुल, सनी, शिवम, अमन यादव, सैफ और कुशाग्र ने निर्णायक का दायित्व निभाया।