Home उत्तर प्रदेश शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न कराने पर कमेटी के सदस्यों ने दिया धन्यवाद

शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न कराने पर कमेटी के सदस्यों ने दिया धन्यवाद

PRAYAGRAJ NEWS: माहे मोहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न हो गया। ग्यारह दिन के थकान के बाद मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने मोहर्रम पर चर्चा की। बड़ा ताजिया मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष व सचिव इमरान खान ने शांति पूर्वक मोहर्रम संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, जलकल विभाग, नगर निगम और समस्त सिविल डिफेंस के लोगों का आभार व्यक्त किया है, नवी मोहर्रम की भोर मे करंट लगने से मरने वाले मोहम्मद हमजा 17 वर्षी के लिए अफसोस जाहिर किया है अल्लाह इमाम हुसैन के सदके में जन्नतुल फिरदौस अता फरमाये और घर वालों को सब्र अता फरमाये। दरियाबाद मोहर्रम कमेटी के मोहम्मद महबूब डाबर ने भी पुलिस प्रशासन और समस्त जिम्मेदार विभाग का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया है। मीडिया प्रभारी अकरम शगुन ने भी पुलिस प्रशासन को मोहर्रम  सकुशल संपन्न कराने के लिए बधाई और धन्यवाद दिया है।