15 मई से सिकंदराबाद में तीन दिवसीय आयोजन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बा सिकंदराबाद बाजार स्थित शहीद मर्द बाबा की मजार पर सालाना उर्स का आगाज 15 मई से होगा। आयोजक रहिबर हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम 15 मई से 17 मई तक चलेगा। 15 मई शुक्रवार को चादरपोशी से उर्स की शुरुआत होगी। 16 मई शनिवार को मिलाद का आयोजन किया जाएगा। 17 मई को पुरनपुर, पीलीभीत से आए कव्वाल नसीम वारसी व उनके साथी रात 9 बजे से कव्वाली की महफिल सजाएंगे। आयोजक रहिबर हुसैन, उवैद मास्टर, नसीम खां, सलामतुल्लाह, खुर्शीद खां, तस्लीम खां, शिवचरन जायसवाल, शमसाद खां व तारिक खां ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग उर्स में पहुंचकर चादरपोशी करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।







