सेवा में जुटी संगत, 3 मंजिला बनेगा भवन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: उचौलिया स्थित गुरुद्वारा कार सेवा नानकसर में नवनिर्मित यात्री निवास का लिंटर कार्य मंगलवार को विधि-विधान और अरदास के साथ पूरा हुआ। ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के बीच संगत और सेवादारों ने सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन सचखंड वासी बाबा तारा सिंह जी की स्मृति में, बाबा घोला सिंह जी व बाबा गुरनाम सिंह जी के मार्गदर्शन में हुआ। हाईवे किनारे स्थित यह गुरुद्वारा राहगीरों व जरूरतमंदों के लिए ठहरने, भोजन व जल की निशुल्क सुविधा देता है। गुरुद्वारा कमेटी के अनुसार फिलहाल एक मंजिला भवन तैयार हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए आगे 3 मंजिला यात्री निवास बनाया जाएगा, जिससे ठहरने की व्यवस्था और बेहतर व सुरक्षित होगी।







