गिरजा शंकर राय के नेतृत्व में दवा कारोबारियों का कांग्रेस में बड़ा जुड़ाव, दर्जनों व्यापारियों ने ली सदस्यता
JHANSI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर राय के नेतृत्व में झांसी के दवा व्यापारियों ने कांग्रेस का दामन थामा। स्थानीय होटल में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम के दौरान फार्मा एवं मेडिकल व्यवसाय से जुड़े दर्जनों व्यापारियों ने प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गिरजा शंकर राय ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छोटे और मध्यम व्यापारियों को टैक्स, लाइसेंस, निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ऐसे व्यापारियों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। गिरजा शंकर राय के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजकुमार दुबे (रामराज फार्मा), विनय नायक (पार्वती मेडिकल), संजय तिवारी (मां गिद्ध वाहिनी मेडिकल एजेंसी), आशुतोष तिवारी (आशुतोष मेडिकल स्टोर), रवि श्रीवास्तव, अख्तर भाई (श्रीजी फार्मा), राजेश कुशवाहा, प्रशांत गुप्ता, सोनू वर्मा, राजा कुशवाहा तथा सुमंत श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख दवा व्यापारी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि कांग्रेस व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए व्यापार नीति को सरल और सहज बनाएगी तथा व्यापारियों के प्रमुख मुद्दों को केंद्र और राज्य के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने का प्रयास करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सीपरी बाजार सब्जी मंडी में नगर निगम की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न का विरोध किया। वहीं मुकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राहुल रिछारिया, नीलेश मोदी, बलवान सिंह यादव, अशोक जैन, डॉ. इकबाल खान, अजय पुरवार एवं अन्य व्यापारियों ने भी टैक्स, जलकर, लाइसेंस और व्यापारिक उत्पीड़न से जुड़े मुद्दे रखे।
कार्यक्रम में मनीराम कुशवाहा, पिंकी जैन, अफजाल हुसैन, अखिलेश गुरुदेव, विजय शंकर, चंद्रशेखर तिवारी, मोहम्मद निजाम खान, रामू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अग्रवाल तथा आभार पिंकी जैन ने व्यक्त किया.







