Home उत्तर प्रदेश विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आर.एन. विश्वकर्मा ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आर.एन. विश्वकर्मा ने किया वृक्षारोपण

बालिकाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश महेश कपूर
PRAYAGRAJ NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामा देवी बालिका इंटरमीडिएट विद्यालय,मीरापुर, प्रयागराज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.एन. विश्वकर्मा संयुक्त शिक्षा निदेशक,प्रयागराज मंडल ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल अपने माता-पिता,भाई-बहन की तरह करे। यही भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष महेश कपूर ने बताया कि अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) दिल्ली के सहयोग से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित गए। रामा देवी बालिका इंटरमीडिएट कालेज में वर्तमान में 120 छात्राएं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, 50 छात्राएं सूई-धागा एवं बटन प्रशिक्षण तथा 30 छात्राएं संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसी प्रकार नेशनल कॉन्वेंट स्कूल,धूरपुर के प्रधानाचार्य साफिर कुरैशी के सहयोग से 100 छात्राएं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण एवं 35 छात्राएं सूई-धागा एवं बटन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके अतिरिक्त एस.एस.एस. बालिका विद्यालय में भी छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी एवं अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीमती सोनी यादव (प्रधानाचार्य) महेश कपूर (अध्यक्ष,स्कूल प्रबंधक समिति)  धीरज अरोड़ा (प्रबंधक, बायो फ्रेश कम्पनी) हरिन्द्र तिवारी कृष्ण बहल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) रवि मेहरोत्रा, दिलीप मेहरोत्रा, श्रीमती हिना बहल (गोल्ड मेडलिस्ट, निफ्ट), श्रीमती सुनीता चोपड़ा (पार्षद), अतुल मेहरोत्रा, बृजेश मेहरोत्रा, आनंद जी टंडन (पप्पन भईया), डॉ. नीता सेठ साहू, श्रीमती नीलम बहल, श्रीमती निशा कौशल, श्रीमती माला बहल, प्रशिक्षिका ज्योति सिंह, प्रशिक्षिका रागनी चौधरी,नेहा श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, संगीत प्रशिक्षिका रंजीत वर्मा सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।