Home उत्तर प्रदेश विधायक रत्नाकर मिश्र के आवास पर अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी संपन्न

विधायक रत्नाकर मिश्र के आवास पर अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी संपन्न

MIRZAPUR NEWS: नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के घमहापुर स्थित नवनिर्मित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सोनभद्र अशोक मिश्रा के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही, समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर धीरेंद्र सरोज का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सोनकर ने की। मुख्य वक्ता राम आसरे सरोज रहे। संचालन चंद्रांशु गोयल ने किया। कार्यक्रम में नगीना लाल, बबलू यादव (प्रधानपति), बमबम चौहान (प्रधान), राजेश (जिलाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा),राजेश अग्रवाल, रमाशंकर पासी (अनुसूचित मोर्चा), पिटू बिंद, सुरेश भारतीय, फूलचंद सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिलामीडिया प्रभारी पंडित भावेश शर्मा ने दी।