KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके विपक्षी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देकर चले गए, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी उमा देवी पत्नी स्व सचिन कुमार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि नौ वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है, उमा देवी का आरोप है कि उसके विपक्षी आएदिन उसको गाली गलौच करते हैं और तीन दिन पहले दो अगस्त की दोपहर तीन बजे के करीब घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने उर्मिला देवी , हेनु देवी , शिल्पा देवी व दीपांशु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





