Home उत्तर प्रदेश पीड़िता ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, तीन के...

पीड़िता ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा नखास की एक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस का एक व्यक्ति तेज रफ्तार से बाइक निकालता है जिसका विरोध करने पर विपक्षी उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के नकास कड़ा निवासी आशा देवी पत्नी छोटेलाल ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोस का एक व्यक्ति आएदिन तेज रफ्तार से बाइक निकालता है, आशा देवी का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर विपक्षी मंगलवार की शाम छः बजे के करीब उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने हसीन, कल्लू , शेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।