Home उत्तर प्रदेश महिला के साथ मारपीट के आरोप में पड़ोसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

महिला के साथ मारपीट के आरोप में पड़ोसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के गंभीरा पूरब गांव की एक महिला का आरोप है कि वह घर में अकेली थी इस दौरान उसका पड़ोसी उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगा, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा पूरब गांव निवासी लालमनी पत्नी वीरेंद्र ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार को उसका पति मंझनपुर मजदूरी करने गया था, इस दौरान वह घर में अकेली थी तभी पड़ोस का एक व्यक्ति घर आया और गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया, पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने लेहदी पुत्र बरसाती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।