KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैनी गांव में एक विधवा की जमीन से रास्ते को लेकर विपक्षियों ने खंभा गिराकर गाली गलौच कर धमकी देने लगे पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैनी गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व धर्मराज ने शुक्रवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने पैतृक आवास पर मवेशियों के छाया के छप्पर डालने हेतु खंभा खड़ा कर रही थी, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी खंभा को गिराकर जमीन से जबरन रास्ता मांगते हुए गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगे। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।







