Home उत्तर प्रदेश वार्ड 41 की समस्याओं को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

वार्ड 41 की समस्याओं को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

JHANSI NEWS: महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड संख्या 41 की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि के.के. पुरी और सैयद नगर के बीच स्थित बड़े नाले की अब तक सफाई नहीं हुई है तथा कई स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त होने से बरसात में जलभराव का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में नालियों की नियमित सफाई न होने, सड़कों पर गैस पाइपलाइन और अन्य कार्यों के कारण बने गड्ढों तथा आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या का मुद्दा भी उठाया गया। आशिया सिद्दीकी ने कहा कि इन समस्याओं से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान हैं। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी नगर आयुक्त को अन्य वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपने के समय राजकुमार सेन, अशोक कंसोरिया, दिनेश कुमार, फरीदा मंसूरी, मोहम्मद आसिफ, शैलेश चतुर्वेदी, राजेश रानी, क्रांति, पार्वती चौधरी, शाहरुख खान, दिव्यांश, खालिद, निखिल और सबा गौरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।