Home उत्तर प्रदेश लूकरगंज की जीत में रिशप, राघवेंद्र चमके

लूकरगंज की जीत में रिशप, राघवेंद्र चमके

फोटो-रिशप ठाकुर एवं राघवेंद्र श्रीवास्तव

PRAYAGRAJ NEWS: रिशप ठाकुर (124 रन, 96 गेंद, 13 चौके, पांच छक्के एवं दो विकेट) और राघवेंद्र श्रीवास्तव (99 रन, 43 गेंद, आठ चौके, सात छक्के) की बदौलत लूकरगंज क्लब ने बुध पूर्णिमा स्मृति क्रिकेट मैच में एपीएस को 65 रन से हराया। लूकरगंज क्लब ने शुक्रवार को अपने मैदान पर 35 ओवर में तीन विकेट पर 302 रन (रिशप ठाकुर 124, राघवेंद्र श्रीवास्तव 99 नाबाद, श्याम तिवारी 53, लक्ष्य पाल 2/29) बनाये। जवाब में एपीएस की टीम 32.1 ओवर में 237 रन (रुद्र उपाध्याय 61, अवनीश सिंह 51, शुभ मंगल राजपूत 19, रिशप ठाकुर 2/09, मिथिलेश 2/18, ईशान 2/29) पर सिमट गई। रिशप ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।