आशीष विद्यार्थी ने अपने उदबोधन से सभी को प्रेरित किया
PRAYAGRAJ NEWS: (इरफान खान) रविवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 का भव्य अधिष्ठापन एवं डिस्ट्रिक्ट असेंबली का आयोजन यूनाइटेड यूनिवर्सिटी प्रयागराज में उत्साह, गरिमा एवं सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 100 से अधिक रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों कि बड़ी संख्या उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः राष्ट्रगान एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।असेंबली चेयरमैन रोटेरियन संजय गुप्ता एवं मेजबान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन ऋतुकमल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी एवं सतपाल गुलाटी द्वारा विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने अपने संबोधन में रोटरी के मूल्यों एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता पर विचार व्यक्त किए। डीजीआरएच रोटेरियन सौरभ पुरी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों, सेवा परियोजनाओं एवं सदस्यता विस्तार पर विस्तृत चर्चा करते हुए रोटरी के सेवा कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। रोटरी फाउंडेशन विषय पर आरआरएफसी डॉ. प्रमोद कुमार ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पीडीजी रोटेरियन प्रदीप मुखर्जी ने सभी को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। मुख्य अतिथि ए. एस. वेंकटेश ने अपने प्रेरक संबोधन में नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। डीजीएन रोटेरियन मन्केश्वर नाथ पांडेय ने रोटरैक्टर्स की भूमिका एवं उनके सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेता, वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर आशीष विद्यार्थी का विशेष संबोधन रहा। उन्होंने अपने प्रेरणादायी विचारों, जीवन के अनुभवों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से उपस्थित सभी रोटेरियन्स को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की। डिस्ट्रिक्ट मीडिया प्रभारी रोटेरियन शशांक जैन ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद फल एवं सब्जी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 51 निःशुल्क ठेलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन हीरोज एवं मेजबान टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन मेजबान क्लब की सचिव रोटेरियन शेफाली अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों ने स्नेह भोज में सहभागिता की। यह डिस्ट्रिक्ट असेंबली रोटरी के सेवा, नेतृत्व, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुई तथा सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायी अनुभव बनकर उभरी।










