JHANSI NEWS: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला स्तरीय बैठक मेहर रिसॉर्ट, करगुवाजी (झांसी) में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा के साथ संगठन के विस्तार एवं नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेश्वर कुशवाहा, प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ कुशवाहा रहे। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 26 जुलाई को कानपुर में आयोजित होने वाली आम सभा प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के कुशवाहा, मौर्य, शाक्य एवं सैनी समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा तय होगी। बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रमुख रूप से कपिल कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष (मऊरानीपुर), कन्हैयालाल कुशवाहा को मंडल उपाध्यक्ष, राकेश कुशवाहा को जिला सचिव (मऊरानीपुर), मनीष कुशवाहा को तहसील अध्यक्ष (मऊरानीपुर), राहुल कुशवाहा को ब्लॉक अध्यक्ष (मोंठ), हरचरण कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष (बड़ागांव), संजीव कुशवाहा को तहसील अध्यक्ष (गरौठा), लाखन सिंह कुशवाहा को तहसील अध्यक्ष (टहरौली) तथा परशुराम कुशवाहा को जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। अभिषेक कुशवाहा एवं रूपेश कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में कुश प्रगति संस्थान, नवयुवक कुशवाहा समाज, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश कुशवाहा ने किया तथा अंत में तुलसीदास उर्फ बल्ली कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।







