KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, देवखरपुर के छात्र-छात्रा कार्तिकेय और महक ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय नेशनल योगा ओलम्पियाड प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हालांकि प्रतियोगिता में उन्हें कोई विशिष्ट स्थान प्राप्त नहीं हुआ, लेकिन दोनों प्रतिभागियों का आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ा तथा उन्हें योग की नई-नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिला।
बताया जाता है कि पिछले शनिवार को दोनों छात्रों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई थी। लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में भी उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने बताया कि दोनों छात्रों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर तक पहुंचना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता आलोक रंजन ने दोनों छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी दोनों प्रतिभागियों को बधाई दी है।







