Home आस्था रथयात्रा-2026 को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, समिति पदाधिकारियों ने नगर विधायक...

रथयात्रा-2026 को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, समिति पदाधिकारियों ने नगर विधायक से की मुलाकात

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा महा महोत्सव-2026 की तैयारियों के क्रम में रथयात्रा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर रथयात्रा के भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन, जनसहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनपद मिर्जापुर की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने रथयात्रा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। विधायक ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु से रथयात्रा महोत्सव की भव्य सफलता की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इस वर्ष की रथयात्रा पूर्व वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न होगी।